JNV Admit Card 2025 Class 6 : नमस्कार दोस्तों नवोदय विद्यालय JNV कक्षा 6वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में विंटर सेशन के तहत कक्षा 6वीं के लिए दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाले चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया हुआ है वह सभी छात्र अपने एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
दोस्तों इस आर्टिकल में हम जाने वाले हैं कि JNV Admit Card 2025 Class 6 के छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे कर सकते हैं, और इसके साथ ही नवोदय कक्षा 6वी कि परीक्षा डेट क्या है, यानी कि छात्रों के एग्जाम किस तारीख से कीजे जाएंगे तो चलिए जानते हैं सारी जानकारी विस्तार से।
JNV Admit Card 2025 Class 6
जानकारी के तौर पर आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय कि इस परीक्षा के लिए जिन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वह सभी छात्र नवोदय विद्यालय समिति, NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं, किसके साथ ही आपको बता दें कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
JNV Admit Card 2025 Class 6 How to Download?
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत ही आसान है, छात्र केवल 10 मिनट में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फॉलो करें।
- आपको सबसेपहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Click here to download the admit cards for class VI JNVST 2025 (Winter Bound) लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही आपके सामने अब एक नया पेज ओपन होगा यहां पर Candidate Corner में आपको Click here to download Admit cards VI JNVST 2025 (winter bound) लिंक पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही अब आपके सामने Student Login पोर्टल ओपन होगा।
- यहां पर आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) की जानकारी भरनी है और Sign in करे पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा इसे आप यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होंगे नवोदय विद्यालय JNV के एग्जाम 2025
जानकारी के तौर पर छात्रों को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कि कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी और इसके साथ ही एक ही शिफ्ट में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, और इस बार प्रश्न पत्र में MCQ वाले 3 खंड होंगे, उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 अंकों में से 80 अंक प्राप्त करने होंगे।